रामकिशन डंगाल में भाजपा द्वारा उज्जैन के महाकाल मंदिर मैं नरेंद्र मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के रामकिशन डंगाल में आज भाजपा की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के जरिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए कॉरिडोर के लोकार्पण का सीधा प्रसारण किया गया इस मौके पर यहां भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी चैताली तिवारी कृष्णेन्दु मुखर्जी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या किया है आज उज्जैन में जो कुछ हो रहा है यह उसका उदाहरण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या किया है बीते 2 सालों से भारत की ऐतिहासिक धरोहरों को जिस तरह से नवनिर्मित किया जा रहा है उनका जीर्णोद्धार किया जा रहा है वह भारत के लिए बेहद गर्व की बात है इसी क्रम में उज्जैन के महाकाल मंदिर का भी निर्माण किया जा रहा है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अन्य प्रधानमंत्रीयों की तरह नहीं है कि वह इस तरह के किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आए और फीता काटकर चले जाएं इस लोकार्पण से पहले जो भी धार्मिक अनुष्ठान होते हैं उन सब में उन्होंने हिस्सा लिया और विधिवत एक डेढ़ घंटे तक पूजा-अर्चना की ठीक वैसे ही जैसे किसी के घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होता है तो घर का बड़ा धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेता है उन्होंने कहा कि यही फर्क है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रधानमंत्रियों में वहीं कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल मंदिर में नव निर्माण कार्यक्रम के लोकार्पण के महत्व को उपस्थित लोगों तक पहुंचाया और कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है और हम सब बेहद भाग्यशाली हैं कि इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सके हैं












