रास्तों की जर्जर हालत को लेकर 83 नंबर वार्ड के लोगों ने लगाई मेयर से गुहार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 83 नंबर वार्ड के स्थानीय बाशिंदों ने आज मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और रास्तों की जर्जर हालत के बारे में उनसे गुहार लगाई इनका कहना है कि 83 नंबर वार्ड अंतर्गत इस्माइल क्षेत्र के षष्ठीनगर के कई बाईलेन कच्चे हैं जिससे यहां के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है विशेषकर बरसात में तो यहां की स्थिति नारकीय बन जाती है उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में स्थानीय पार्षद से कई बार अनुरोध किया गया है लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ है यही वजह है कि आज वह मेयर से मिलने आए हैं उन्होंने कहा कि मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया












