shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित जितेंद्र सिंह शंटी और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम लिखने वाले जोरावर सिंह पहुंचे बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल:

1 min read

बर्नपुर :पद्मश्री सम्मान से सम्मानित एवं शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक डॉ जितेंद्र सिंह शंटी और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराने वाले जोरावर सिंह बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल पहुंचे । विद्यालय के निर्देशक तथा प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा ने पुष्प गुच्छ देकर दोनों मुख्य अतिथियों का स्वागत किया इसके साथ ही कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सदस्य सिख वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य पश्चिम बंगाल निरसा और कुमार डूबी के सदस्य गण भी उपस्थित थे इन दोनों विशिष्ट हस्तियों के आगमन के उपलक्ष पर विद्यालय प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आपको बता दें कि मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह शंटी ने कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं एवं कई उपलब्धियां हासिल की हैं समाज के प्रति इनके निस्वार्थ त्याग और बलिदान के कारण ही कोविड के दौरान सामाजिक योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार 2021 से नवाजा गया वही जोरावर सिंह ने रस्सी कूद में महज 30 सेकंड में रोलर स्केट्स पर 147 बार रस्सी कूद कर रिकॉर्ड बनाया तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम अंकित करवाया इनके प्रेरणादायक बातों को सुनकर छात्र एवं छात्राओं में जीवन के प्रति नया उत्साह और कुछ कर दिखाने का जज्बा पैदा हुआ साथ ही उन्होंने यह संकल्प लिया कि वे समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह निस्वार्थ भाव से करेंगे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे इस भव्य कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत के साथ हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page