मुलायम सिंह यादव के निधन को समाजवादी नेता नंद बिहारी यादव ने भारतीय गणतंत्र की अपूरणीय क्षति करार दिया:
1 min read
आसनसोल :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शिल्पांचल के प्रखर समाजवादी नेता नंद बिहारी यादव ने शोक व्यक्त किया है उन्होंने मुलायम सिंह यादव के परिवार को इस दुख की घड़ी में हौसला रखने की बात कही है मुलायम सिंह यादव के देहात को नंद बिहारी यादव ने भारतीय लोकतंत्र के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव न सिर्फ एक प्रखर समाजवादी नेता थे बल्कि समाज के वंचित वर्ग के लिए वह एक आशा की किरण थे उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण आंदोलन और राम मनोहर लोहिया के मार्गदर्शन ने मुलायम सिंह यादव को एक प्रखर समाजवादी नेता बनाया था और उन्होंने आजीवन इन महान नेताओं के आदर्शों पर चलते हुए लोगों की सेवा की मुलायम सिंह यादव के साथ बिताए समय को याद करते हुए नंद बिहारी यादव ने कहा 80 के दशक में उन्होंने श्रमिक नेता प्रोफेसर विनय कुमार के साथ आसनसोल में मुलायम सिंह यादव के सानिध्य में कुछ घंटे बिताए थे । उस समय वह लोकदल का हिस्सा हुआ करते थे उन चंद घंटों में ही मुलायम सिंह यादव से राजनीति लोकतंत्र तथा समाजवाद के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला था उन्होंने मुलायम सिंह के निधन को सामाजिक न्याय और लोकतंत्र के लिए संघर्ष के एक अध्याय का समापन करार दिया उन्होंने कहा कि भारत की धर्मनिरपेक्ष अस्तित्व को बनाए रखने में मुलायम सिंह यादव के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनके निधन से भारतीय लोकतंत्र को जो क्षति हुई है निकट भविष्य में उसकी पूर्ति संभव नहीं है












