उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हुआ निधन:
1 min read
गुरुग्राम :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रखर समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया वह बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे 22 अगस्त को उन्हें सांस में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था मगर चिकित्सकों की लाख कोशिशों के बावजूद भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो 1 अक्टूबर को उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था वहां भी चिकित्सकों ने जी तोड़ मेहनत की लेकिन आखिरकार आज सुबह 8:16 पर मुलायम सिंह यादव ने अंतिम सांस ली मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक कैरियर तकरीबन 5 दशक लंबा रहा उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राम मनोहर लोहिया के मार्गदर्शन में की और वह एक समय पूरे देश में कांग्रेस विरोधी खेमे के प्रमुख सेनापति के रूप में जाने जाते थे देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के व तीन बार के मुख्यमंत्री रहे केंद्र में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई और वह रक्षा मंत्री भी बने जब भी केंद्र में गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई सरकार गठन की बात आई मुलायम सिंह यादव ने हमेशा एक अहम भूमिका निभाई मुलायम सिंह यादव एक जमीन से जुड़े नेता थे जिनको आम जनता की नब्ज़ का पता रहता था पहलवानी के अखाड़े से राजनीति में आए मुलायम सिंह यादव ने अपने सियासी दांव परसों से राजनीति के कई पहलवानों को पटखनी दी लेकिन वह कभी भी शीर्ष पद यानी प्रधानमंत्री नहीं बन सके मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव भी राजनीति के एक बहुत अहम खिलाड़ी बन चुके हैं और उन्होंने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभाली है














