shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सामाजिक संस्था हमारा संकल्प की तरफ से हुआ विजय मिलन समारोह का आयोजन:

1 min read

बर्नपुर :दुर्गा पूजा के बाद विभिन्न संगठनों द्वारा विजया मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में बर्नपुर के साउथ रोड स्थित हमारा संकल्प के कार्यालय में भी रविवार को विजय मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर रानीगंज के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी आरपी खेतान नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के चेयरमैन सचिन राय विशिष्ट उद्योगपतिय‌ और समाज सेवी पवन गुटगुटिया निर्मला गुटगुटिया सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे सभी ने यहां एक दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी तथा हाउसी और तंबोला जैसे खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । हमारा संकल्प संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह ने अपने स्वागत भाषण में सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और सभी को विजयादशमी की बधाई दी और कहा कि यह विजया सम्मेलन एक ऐसा अवसर होता है जहां सभी एक दूसरे से मिलते हैं और आनंद और उल्लास के साथ कुछ पल बिताते हैं वही संस्था के सचिव राजेश देवघरिया और कोषाध्यक्ष मुनमुन राय ने सभी आमंत्रित गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर और उत्तरीय औढ़ाकर उनका स्वागत किया तथा सबका मुंह मीठा भी कराया गया। आपको बता दें कि हमारा संकल्प बीते लंबे समय से समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर करने के लिए प्रयासरत हैं रविवार के कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित अतिथियों को हमारा संकल्प संस्था के पदाधिकारियों ने इसका एक उदाहरण पेश किया उन्होंने आरपी खेतान सचिन राय पवन गुटगुटिया निर्मल गुटगुटिया सहित सभी आमंत्रित अतिथियों को यह दिखाया कि किस तरह से इस संस्था से शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चे यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं बच्चे महज 30 से 40 सेकंड के अंदर रूबिक्स क्यूब सुलझा रहे हैं दुनिया के नक्शे पर स्थित किसी भी देश को चंद सेकंड में वो पहचान रहे हैं इतना ही नहीं किसी भी देश की राजधानी का नाम जैसे उनकी जबान पर रखा हुआ है नाम लेते ही वो उस देश की राजधानी का नाम बता रहे हैं दरअसल हमारा संकल्प संस्था बच्चों को न सिर्फ शिक्षित करना चाहता है बल्कि उनका सर्वांगीण विकास भी संस्था का मूल लक्ष्य है। बच्चों की इस प्रतिभा को देखकर आमंत्रित अतिथिगण दंग रह गए और उन्होंने हमारा संकल्प संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह सहित हमारा संकल्प की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की और विश्वास जताया कि जिस लगन और निष्ठा के साथ हमारा संकल्प इन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है वह दिन दूर नहीं जब यह संस्था बहुत आगे जाएगी और यहां से शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चे न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि इस क्षेत्र का और पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करेंगे वही हमारा संकल्प संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह ने सभी आमंत्रित अतिथियों को उनके निमंत्रण पर आने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी तरफ से उनकी पूरी टीम की तरफ से यह कोशिश है कि समाज के जिस वर्ग को सुविधाएं नहीं मिलती उन तक शिक्षा की रौशनी पहुंचाएं ताकि आने वाले समय में उन परिवारों के बच्चे अपने पैरों पर खड़े होकर ना सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए कुछ सार्थक कर सकें उन्होंने कहा कि उनके इस प्रयास में विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया का भी योगदान रहता है उन्होंने हर समय इस संस्था के विकास के लिए अहम भूमिका निभाई है इसके लिए उन्होंने पवन गुटगुटिया को भी धन्यवाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page