आसनसोल में शुरू हुई 31वीं जीवी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के चांदमारी इलाके में आज से 31वें जीवी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ राइफल क्लब में हुए इस उद्घाटन समारोह के दौरान आसनसोल रेलवे डिविजन के डीआरएम परमानंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इस मौके पर परमानंद शर्मा ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि आसनसोल में इस तरह की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और उम्मीद है कि आने वाले समय में इन्हीं में से कई प्रतिभागी ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करेंगे उन्होंने आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता की शुरुआत की घोषणा की वहीं पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल ने अपने वक्तव्य में भी सभी प्रतिभागियों को आने वाले प्रतियोगिता चलिए शुभकामना दी और कहा कि यह प्रतियोगिता एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है जिसके सहारे प्रतिभागी ना सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं इस मौके पर 7th बटालियन के कमांडेंट पारिजात विश्वास आसनसोल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट राहुल राज सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे














