ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम ने की लोगों की सेवा:
1 min read

आसनसोल :ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर आज आसनसोल मैं विभिन्न स्थानों पर विशाल जुलूस ए मोहम्मदी के आयोजन किए गए थे इन जुलुसों में बड़ी संख्या में इस्लाम धर्म को मानने वाले श्रद्धालु शामिल हुए उन्हें देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुलूस के रास्ते के दोनों तरफ उपस्थित थे । जुलूस में शिरकत कर रहे श्रद्धालुओं तथा आम जनता की सेवा के लिए पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम की तरफ से आसनसोल बाजार में एक शिविर लगाया गया पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम ने राहगीरों को पानी और कुछ भोजन दिया इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने भी ईद उल मिलाद उन नबी की खुशी में शिरकत की इस मौके पर दानिश अजीज के अलावा मोहम्मद एजाज अहमद मोहम्मद इफ्तेखार आलम मोहम्मद इशराक रजा अंसारी महेश्वर माजि आतिफ मलिक नदीम अख्तर मोहम्मद इस्राफिल आदि उपस्थित थे। इस मौके पर दानिश अजीज ने कहा कि आज पैगंबर हजरत मोहम्मद की पैदाइश का दिन है वह दुनिया में आए थे सभी पर रहमत बरसाने उनकी रहमत सिर्फ इस्लाम को मानने वाले ही नहीं बल्कि सभी मजहब के लोगों पर बरसती है उन्होंने हमेशा अमन और शांति का संदेश दिया है और आज की इस दुनिया में जहां लोग बात बात पर लड़ने भिड़ने को तैयार हो जाते हैं पैगंबर हजरत मोहम्मद का संदेश बेहद प्रासंगिक है । उन्होंने सभी से हजरत मोहम्मद साहब के आदर्शों पर चलने की अपील की क्योंकि हजरत मोहम्मद साहब सिर्फ मुसलमानों के नहीं पूरी दुनिया के थे














