भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा ने किया पथावरोध:
1 min read

आसनसोल :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार को चिनग्रीघाटा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ आज शाम को भाजपा की तरफ से बीएनआर मोड़ पर पथावरोध किया गया यहां जितेंद्र तिवारी कृष्णेंदु मुखर्जी बप्पा चटर्जी दिलीप दे सहित तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता समर्थक गण उपस्थित थे इस मौके पर भाजपा नेताओं का कहना है कि जिस तरह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को चिनग्रीघाटा में गिरफ्तार किया गया है वह अलोकतांत्रिक है वह मोमिनपुर में हुए एक घटना का जायजा लेने जा रहे थे लेकिन उनको मोमिनपुर से काफी दूर चिनग्रीघाटा में ही गिरफ्तार कर लिया गया इसे अलोकतांत्रिक करार देते हुए भाजपा की तरफ से यह विरोध प्रदर्शन किया गया












