कोजागरी लक्ष्मी पूजा पर आसनसोल में हो रही है लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री:
1 min read

आसनसोल :कल यानी रविवार को पूरे बंगाल में कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाएगा यह पूजा भले ही पंडालों में की जाती है लेकिन यह मूलतः पारिवारिक पूजा है जो घर की महिलाएं अपने परिवार के सुख और समृद्धि के लिए करती हैं इस पूजा में रात भर जागकर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन संपदा की वृद्धि होती है आसनसोल बाजार में शनिवार सुबह से ही मां लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री देखी जा सकती थी विभिन्न आकारों की मूर्तियां बाजारों में सजी हुई थी खरीदार इन मूर्तियों की खरीदारी कर रहे थे हमने जब कुछ मूर्ति विक्रेताओं से बात की तो उन्होंने कहा कि इस साल अभी तक मूर्तियों की बिक्री उतनी ज्यादा नहीं हुई है जितनी पिछले साल थी वही जो हमने मूर्तियों की कीमत पूछी तो उन्होंने कहा कि उनके पास जब मूर्तियां है वह 100 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए तक की मूर्तियां है उन्होंने कहा कि यह मूर्तियां खास तौर पर चाकदा से बनवा कर लाई गई है उन्होंने उम्मीद जताई कि जैसे-जैसे आज का दिन चढ़ेगा बिकवाली में तेजी आएगी














