shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

विभिन्न मांगों को लेकर फासबेकी के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से की मुलाकात:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल रेलवे डिविजन के डीआरएम परमानंद शर्मा से मुलाकात करने आज दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फासबेकी का एक प्रतिनिधि मंडल डीआरएम दफ्तर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल में आरपी खेतान सचिन राय पवन गुटगुटिया शामिल थे उन्होंने आसनसोल क्षेत्र में कुछ जरूरी बातों की तरफ डीआरएम का ध्यान आकर्षित किया जिससे यहां रेलवे से जुड़े मसलों का समाधान हो सके और व्यापार को और बढ़ावा मिल सके इस संदर्भ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोपी खेतान ने कहा कि आज फासबेकी के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से मुलाकात कर उनको संगठन के दफ्तर आने का निमंत्रण दिया उन्होंने कहा कि उनका संगठन डीआरएम को सम्मानित करना चाहता है इसी वजह से उनको आज दफ्तर आने का आमंत्रण दिया गया वहीं उन्होंने कहा कि कुछ समस्याओं की तरफ भी डीआरएम का ध्यान आकर्षित किया गया और कुछ मांगे उनके सामने रखी गई इनमें आसनसोल से दिल्ली तक शाम को एक-एक ट्रेन शुरू करने की मांग सबसे प्रमुख थी आरपी खेतान ने कहा कि उन्होंने डीआरएम से गुहार लगाई कि आसनसोल से शाम 5 बजे एक ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो जो कि अगले दिन सुबह 8 बजे दिल्ली पहुंच जाए और ठीक उसी तरह दिल्ली से भी शाम 5 बजे आसनसोल के लिए ट्रेन चले जो कि आसनसोल अगले दिन सुबह 8 बजे पहुंच जाएं इससे यहां के व्यापारियों को काफी सहूलियत होगी वही आसनसोल से चेन्नई अहमदाबाद और मुंबई जाने वाली ट्रेनों को हफ्ते में 3 दिन करने का अनुरोध किया गया आपको बता दें कि यह ट्रेन है अभी हफ्ते में सिर्फ एक ही दिन आसनसोल से अपने गंतव्य की तरफ जाती हैं आरपी खेतान ने कहा कि इन तीन ट्रेनों को आज से 10 साल पहले शुरू किया गया था लेकिन अब जो कि आसनसोल से अहमदाबाद चेन्नई और मुंबई जाने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है ऐसे में इन तीन ट्रेनों को हफ्ते में 3 दिन चलाना काफी जरूरी हो गया है वहीं एक और मांग जो फासबेकी की तरफ से डीआरएम के सामने रखी गई वह है आसनसोल से कोलकाता जाने के लिए कोलफील्ड के बाद एक और ट्रेन चालू करने की उन्होंने कहा कि कोलफील्ड के बाद आसनसोल से कोलकाता जाने के लिए सुबह और कोई ट्रेन नहीं है जिससे बुजुर्गों महिलाओं और विशेषकर छात्रों को काफी परेशानी होती है उन्होंने सुबह 9:30 बजे आसनसोल से कोलकाता के लिए ट्रेन चालू करने की मांग की जिससे लोगों को सुविधा हो सके वही जमुरिया स्टेशन के कायाकल्प की मांग की गई फासबेकी का कहना है कि जमुरिया औद्योगिक क्षेत्र के रूप में आज काफी विकास कर चुका है लेकिन जमुरिया स्टेशन की हालत काफी जर्जर है ऐसे में इस स्टेशन का पुनर्निर्माण काफी जरूरी हो गया है ताकि यहां के व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page