दुर्गापुर में हुआ दुर्गा पुजा कार्निवल:
1 min read
दुर्गापुर :आज दुर्गापुर के वूमेंस कालेज के समीप पुजा कार्निवल 2022 का आयोजन किया गया। बीते सालों में यह कार्निवल सिर्फ कोलकाता में ही आयोजित होता था । लेकिन इस साल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेशानुसार पुरे प्रदेश में इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं । इसी क्रम में दुर्गापुर में इसका आयोजन किया गया। यहां पश्चिम बर्धमान ज़िला के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। इनमे ज़िला शासक एस अरुण प्रसाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिंशनोरेट के आयुक्त सुधीर नीलकंठम मंत्री मलय घटक ए डी डी ए चेयरमेन तथा रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती विधायक प्रदीप मजुमदार आदि प्रमुख रहे। आपको बता दें कि इस साल युनेस्को द्वारा प्रदेश की दुर्गा पुजा को हेरिटेज सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसी खुशी में पुरे प्रदेश में दुर्गा पुजा कार्निवल किए गए। गांधी मोड़ पर वूमेंस कालेज के सामने हुए इस कार्निवल के दौरान बंगाल की संस्कृति को दर्शाते हुए कई पेशकश प्रस्तुत किए गए। आज के कार्यक्रम में बेनाचिती अग्रणी संघ भीरिंगी इलाके का नवारुन संघ मारकोनी फुलझोर चंडीदास सहित दुर्गापुर के सभी दुर्गा पुजा कमिटी उपस्थित थे। इसके साथ ही यहां बंगाल के पारंपरिक नृत्य और संगीत भी पेश किया गया













