गौ तस्करी मामले में सयगल हुसैन से पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी पहुंचे आसनसोल जेल:
1 min read
आसनसोल :गौ तस्करी मामले में बीरभूम जिला टीएमसी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के पूर्व अंगरक्षक सयगल हुसैन इन दिनों आसनसोल जेल में है आज केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के 6 अधिकारी आसनसोल जेल पहुंचे इस मामले में वह जेल में ही सयगल हुसैन से पूछताछ कर रहे हैं पता चला है कि ईडी के जो 6 अधिकारी आज आसनसोल पहुंचे हैं उनमें से दो दिल्ली से आए हैं आसनसोल जेल पहुंचने के उपरांत 4 अधिकारी जेल के अंदर पहुंचे । समझा जा रहा है कि ईडी के अधिकारी यह जानने की कोशिश करेंगे कि राज्य पुलिस के एक कांस्टेबल होते हुए भी उनके पास इतनी संपत्ति कैसे आएगी












