दुर्गापुर में की जा रही हैं दुर्गा पुजा कार्निवल की तैयारियां:
1 min read
समीर कुमार शाह की रिपोर्ट
दुर्गापुर :बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में घोषणा की थी कि विजया दशमी के उपरांत पूरे प्रदेश में विभिन्न जगहों पर कार्निवल के आयोजन किए जाएंगे इसी क्रम में दुर्गापुर में भी एनआईटी कॉलेज के निकट गांधी मोड़ इलाके में दुर्गा कार्निवल का आयोजन किया गया है । इसके लिए दुर्गापुर पुलिस प्रशासन की तरफ से कार्निवल की सारी तैयारियां की जा रही है आपको बता दें कि आज के इस कार्निवल में दुर्गापुर क्षेत्र के तकरीबन 30 पूजा कमेटियां आएंगी । प्रशासन की तरफ से एक भव्य कार्निवल के आयोजन की सारी तैयारियां हो चुकी है अब इंतजार है तो बस कार्निवल का












