आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने की प्रेस मीट दुर्गापुर में कार्निवल के आयोजन पर उठाए सवाल:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने आज गोधूलि इलाके में स्थित अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को दुर्गापुर में हुए पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गा पूजा कार्निवल को लेकर कुछ सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले में आसनसोल सबसे बड़ा शहर है यहां से बंगाल सरकार को भारी मात्रा में राजस्व भी जाता है लेकिन जब कार्निवल करने की बारी आई तो आसनसोल के बजाय दुर्गापुर का चयन किया गया जितेंद्र तिवारी ने कहा कि दुर्गापुर में नगर निगम का चुनाव लंबित है इस वजह से दुर्गापुर में यह कार्निवल किया गया जबकि यह कार्निवल आसनसोल में होना चाहिए था इसकी वजह पर रोशनी डालते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज पूरे बंगाल में दुर्गा पूजा कार्निवल हो रहा है वह आसनसोल से सटे बर्नपुर शहर की देन है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि बीते तकरीबन 50 सालों से बर्नपुर में निजी प्रयास से दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन होता रहा है उसी आइडिया से प्रेरित होकर आज पूरे बंगाल में राज्य सरकार द्वारा कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है लेकिन जब पश्चिम बर्दवान जिले में कार्निवल करने की बारी आई तो दुर्गापुर को चयनित किया गया इसका मतलब यह हुआ कि अगले साल भी जब दुर्गा पूजा कार्निवल होगा तो आसनसोल में नहीं बल्कि दुर्गापुर में होगा उन्होंने कहा कि यही वह वजह थी जिसके लिए उन्होंने पदत्याग किया था उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार आसनसोल से राजस्व की अदायगी करती है लेकिन जब आसनसोल को कुछ देने की बारी आती है तो उसे हर बार वंचित किया जाता है जब वह आसनसोल नगर निगम के मेयर थे इस बारे में उन्होंने कई बार अपनी आवाज उठाई थी लेकिन जब देखा कि उनकी बातों को सुना नहीं जा रहा है और बार-बार आसनसोल को वंचित किया जा रहा है तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने खुद अपनी मर्जी से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस में यह क्षमता नहीं थी कि उन्हें पद से हटाया जा सके । पार्टी की तरफ से उनकी खुशामद की गई थी कि वह अपने पद से त्यागपत्र ना दें। इसके साथ ही उन्होंने नाम लिए बिना आसनसोल के कद्दावर नेताओं पर कटाक्ष किया और कहा कि आसनसोल की जनता का वोट लेकर जीतते हैं लेकिन जब आसनसोल को वंचित किया जाता है तब वह इसके खिलाफ एक शब्द नहीं कहते आज दुर्गापुर जाकर कार्निवल में शामिल होकर तालियां बजाते हैं दरअसल वह अपनी कुर्सी छिन जाने से डरते हैं इसीलिए वह इस तरह के अन्याय से समझौता करते हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य वर्षो में दुर्गा पूजा के दौरान आसनसोल को जिस तरह से सजाया जाता था इस बार वह भी नहीं हुआ और प्रशासन के स्तर पर ढेर सारी बैठकों के बाद भी आसनसोल की जनता को दुर्गा पूजा के समय जाम की स्थिति से गुजरना पड़ा वहीं सड़कों की हालत भी कई जगहों पर ऐसी थी कि लोगों का आवागमन काफी मुश्किल बन गया जितेंद्र तिवारी ने कहा कि बार-बार आसनसोल को इस तरह से वंचित किया जा रहा है जोकि आसनसोल का अपमान है लेकिन यहां के जो लोग खुद को शक्तिशाली बताते हैं वह इसका विरोध तक नहीं करते यह बड़े दुख की बात है । वही जमुरिया के अकलपुर ब्रिज को लेकर भी जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल के डीआरएम ने लगभग 8 महीने पहले ही वहां पर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया है और कहा है कि वह फंड मुहैया कराएं तो वहां पर ब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक फंड मुहैया नहीं कराया गया है जितेंद्र तिवारी का कहना था कि यही सब कुछ बातें हैं जिससे साबित होती है कि आसनसोल को बार-बार वंचित किया जाता है राजस्व अदायगी के नाम पर आसनसोल से पैसे वसूले जाते हैं लेकिन आसनसोल की जनता को कोई सुविधा नहीं दी जाती लेकिन जो लोग अपने आप को आसनसोल में सर्वेसर्वा कहते हैं वह इसका विरोध नहीं करते














