विसर्जन के दौरान जलपाईगुड़ी में हुआ हादसा:
1 min read
जलपाईगुड़ी :कल विजया दशमी के अवसर पर पुरे प्रदेश में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जलपाईगुड़ी के मालबाजार इलाके में माल नदी में भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। लेकिन अचानक नदी में पानी का बहाव बढ़ जाने से कई लोग नदी में बह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि 100 से ज़्यादा लोग पानी में बह गए। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में बहुत से लोगों की मौत हो सकती है ।












