महावीर स्थान मंदिर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा में हुआ विसर्जन महिला , ढाकियों ने बांधा समां:
1 min read
आसनसोल :दुर्गा पूजा के अवसर पर आसनसोल के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से मां दुर्गा की पूजा का आयोजन किया गया था लेकिन इसमें भी आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा की एक खास जगह है हर साल यहां भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है इस साल भी इसका अपवाद नहीं हुआ इस साल भी धूमधाम से महावीर स्थान मंदिर में मां दुर्गा की पूजा का आयोजन किया गया दशमी के दिन यहां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया महावीर स्थान सेवा समिति के सदस्यों द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया नम आंखों से सभी ने मां दुर्गा को विदाई दी इस साल महावीर स्थान मंदिर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा की एक विशेषता रही अमूमन दुर्गा पूजा पंडाल में पुरुषों को ही ढाक बजाते हुए देखा जाता है लेकिन इस बार बार महावीर स्थान मंदिर में महिला ढाकियों को देखा गया नवद्वीप से आई महिला ढाकियों से हमने बात की तो उन्होंने कहा कि यह भी पुरुषों की ही तरह विभिन्न जगहों में जाकर पूजा में ढाक बजाती है उन्होंने कहा कि उनको यह काम बहुत पसंद है और जब दुर्गा पूजा हो या अन्य कोई पूजा ढाक बजाकर वहां आने वाले दर्शनार्थियों को मंत्रमुग्ध करती हैं तो उनको खुद भी एक अलौकिक आनंद की प्राप्ति होती है












