दुर्गापुर में हुआ रावण दहन:
1 min read

दुर्गापुर : समीर कुमार शाह की रिर्पोट
विजया दशमी के अवसर पर पुरे देश में बुराई के प्रतीक रावण कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता हैं। इसी क्रम में दुर्गापुर में भी अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद दुर्गापुर के तत्वावधान में दुर्गापुर चित्रालय मेला मैदान में विजया दशमी के अवसर पर रावण दहन का आयोग जिया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ साथ गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे । चित्रालय मेला मैदान में दर्शको की भारी भीड़ देखी गई । सभी ने रामलीला मंचन के साथ आतिशबाजी का भी भरपुर आनंद लिया। आपको बता दें कि 52 बरसों से यह दुर्गापुर में इस कार्यक्रम का आयोजन होता चला आ रहा है












