shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बुजुर्ग दंपति पर उनका बेटा ही कर रहा अत्याचार:

1 min read

आसनसोल :जब किसी परिवार में किसी बेटे का जन्म होता है तो भारत में इससे बड़ी खुशी और कोई नहीं होती भारत के मध्यम वर्गीय समाज मैं एक सोच रहती हैं कि बेटा बड़ा होकर परिवार को संभालेगा अपने बूढ़े मां बाप के बुढ़ापे की लाठी बनेगा चाहे वह मां-बाप किसी भी मजहब के क्यों ना हो सबकी सोच हमारे देश में ऐसी ही रहती है। आज हम आपको एक ऐसे कलयुगी बेटे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे उनके मां-बाप ने बड़े नाजों से पाला था लेकिन आज जब बुढ़ापे का असर मां बाप पर दिखाई दे रहा है और आज जब उनको उनके बेटे की सबसे ज्यादा जरूरत है तब उनका बेटा उन पर अत्याचार कर रहा है हम बात कर रहे हैं कुल्टी में रहने वाले बुजुर्ग दंपति अब्दुस सलाम और उनकी पत्नी नसीमा की उनको उनके बेटे इरशाद और उनकी पत्नी हिना ने मारपीट कर घर से भगा दिया जब हमने नसीमा और अब्दुस सलाम से बात की तो उन्होंने कहा कि जिस घर से इरशाद और उनकी पत्नी ने उनको मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है वो नसीमा का ही है लेकिन आज हालत ऐसी है कि जब भी यह बुजुर्ग दंपति उस घर में जाना चाहते हैं तो ईरशाद और उनकी पत्नी उनको मारपीट कर घर से भगा देते हैं घर पर रहने नहीं देते आज यह बुजुर्ग दंपति दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है उन्होंने कहा कि कुल्टी थाने में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन वहां से भी उनको कोई मदद नहीं मिली तो वह थक हार कर जब उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया तो अदालत से उनको इंसाफ मिला और यह आदेश हुआ कि उस बुजुर्ग दंपति को उनका घर वापस दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वह अपने घर में शांति से रह सके अदालत के इस आदेश के साथ जब उन्होंने एक बार फिर कुल्टी थाने का रुख किया तो इनका आरोप है कि वहां के अधिकारियों ने उनसे कहा कि वह इस मामले में उनकी कोई मदद नहीं कर सकते उनका कहना है कि आज हालत ऐसी हो गई है कि उनको स्टेशन पर रहकर दिन गुजारना पड़ रहा है और मांग कर पेट भरना पड़ रहा है उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए गुहार लगाई की उनको इंसाफ मिले और अपनी बाकी की जिंदगी अपने ही घर में सुख और शांति के साथ रह सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page