गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल के तत्वाधान में ऑनलाइन गुरमत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read
रानीगंज :गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल के तत्वाधान में ऑनलाइन गुरमत क्विज प्रतियोगिता के आयोजन में पूरे भारत से करीब एक सौ प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। स्टडी सर्कल के प्रचारक गुरुदीप सिंघ एवं गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल पूर्वी भारत के सचिव गुरविंदर सिंघ ने बताया कि सिख समाज के बच्चों में गुरमत के प्रति जागरूकता लाने के लिए कीर्तन ,लेक्चरर एवं कई तरह की गुरमत प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। गुरमत कैम्प का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के समय लॉकडाउन में ऑनलाइन गुरमत क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत की गई थी एवं इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष के प्रतियोगियों को एक साथ एक ग्रुप बनाकर निरंतर गुरमत का प्रचार हम लोग करते रहे हैं। निरंतर हमारा प्रयास है कि छोटे-छोटे बच्चों को भी गुरु ग्रंथ साहिब जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना है एवं लोगो की सेवा मैं अपना बाहुबली योगदान देना है।












