मवेशी तस्करी मामले में कोलकाता उच्च न्यायालय ने सीआईडी जांच पर लगायी अंतरिम रोक:
1 min read
कोलकाता :कोलकाता उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की केंद्रीय जांच एजेंसी सीआईडी द्वारा मवेशी तस्करी मामले में की जा रही जांच पर फिलहाल के लिए रोक लगा दिया है कोलकाता उच्च न्यायालय का कहना है की सीबीआई द्वारा मवेशी तस्करी मामले में जांच की जा रही है ऐसे में सीआईडी द्वारा एक समानांतर जांच प्रक्रिया चलाने की कोई जरूरत नहीं है कोलकाता उच्च न्यायालय का कहना है कि जब तक राज्य सरकार कोलकाता उच्च न्यायालय में हलफनामा जमा नहीं करती की मवेशी तस्करी मामले में सीआईडी की जांच सीबीआई की जांच से कैसे अलग है तब तक सीआईडी की जांच प्रक्रिया पर रोक लगी रहेगी












