कुल्टी ब्लाक तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष शुभाशीष मुखर्जी के नेतृत्व मे जेसीबी के मदद से निचले इलाकों का भराई किया गया
1 min readअमन शाव की खास रिपोर्ट
कुल्टी 23 जून ।कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 लाल बाजार बालू बंकर इलाके मे जहां भारी वर्षा के कारण कई घर वर्षा के पानी मे जलमग्न हो गए थे ।कई परिवारों को रात पानी मे ही बितानी पड़ी थी ।बुधवार को कुल्टी ब्लाक तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष शुभाशीष मुखर्जी के नेतृत्व मे जेसीबी के मदद से निचले इलाकों का भराई किया गया तथा पानी निकलने का अस्थाई मार्ग बनाया गया ।ताकि वर्षा होने पर पानी वहां अन्य स्थान पर निकल जाए ।इस अवसर पर श्री मुखर्जी ने बताया कि टीएमसी के लोग जमीनी स्तर से पार्टी से जुड़े होते है ।घटना वाले दिन जैसे ही पता चला कि गांव मे पानी घुस गया है नगर निगम के अधिकारियों सहित टीएमसी का हर छोटा बड़ा कर्मी यहां के लोगो के मदद के लिए पहुँच गया ।परंतु अन्य दलों के लोग तो यहां नजर भी नही आये ।













