बराकर वार्ड नंबर 66 में पेय जल समस्या का समाधान फिर से शुरू
1 min readवसीम खान की रिपोर्ट
आसनसोल नगर निगम बराकर वार्ड नंबर 66 के बलतोड़िया मुरली नगर में नगर निगम के सहयोग से जल परियोजना के तहत सभी घरों में पीने का पानी मुहैया कराने हेतु पाइप लाइन का काम फिर से एक बार वार्ड नंबर 66 के युवा तृणमूल नेता अरमान खान के नेतृत्व में शुरू किया गया।
अरमान खान ने बताया कि हमारी पश्चिम बंगाल राज्य सरकार जल परियोजना के तहत पश्चिम बंगाल जिले के कोने कोने मैं पेयजल मुहैया कराने का काम किया है माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब आसनसोल आई थी साथ ही जब कुल्टी में भी आई थी तो उन्होंने यहां के जनता से वादा की थी जिसे उन्होंने पूरा करके दिखाया है हमारे कुल्टी के पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी ने अपनी आधी जिंदगी कुल्टी को सवारने में बिता दिए हैं और अभी भी एक विधायक की तरह ही उनका काम करने का अंदाज है इसलिए जल्द ही पूरे कुल्टी में पानी की समस्या का अंत हो जाएगा।













