पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ सीआईटीयू की ओर से नियामतपुर पेट्रोल पंप के समीप विरोध प्रदर्शन
1 min readवसीम खान
पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ सीआईटीयू की ओर से नियामतपुर पेट्रोल पंप के समीप विरोध प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर सीटू नेता सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की दुर्नीति के कारण बीते कई महीनों से लगातार पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में वृध्दि हो रही है।जिसके कारण ट्रांसपोर्टिंग किराया बढ़ रहा है।जिससे खाद सामाग्री की कीमत बढ़ रही है।आम आदमी को दो वक्त की रोटी मिलना मुश्किल हो गया है।केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल साबित हुयी है।यदि पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में कमी नही की गयी, तो सीटू की ओर से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जायेगा।













