shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

रानीगंज स्टेशन में ट्रेन पर ओवरहेड तार टूट कर गिरा बड़ा हादसा टला:

1 min read

रानीगंज :डाउन जम्मू तवी एक्सप्रेस आज जब रानीगंज स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म से दोपहर 2:15 पर खुली तो कुछ देर चलने के बाद ही ओवरहेड तार टूटकर ट्रेन पर गिर गया जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई उनको ऐसा लगा कि अचानक ट्रेन बड़ी तेजी से हिलने लगी कुछ को तो ऐसा लगा कि ट्रेन में आग लग सकती है इस घटना के कारण ट्रेन का परिचालन रुक गया घटना की जानकारी प्राप्त होते ही रानीगंज रेलवे स्टेशन मैनेजर अमित कुमार शर्मा ने कहा कि डाउन जम्मू तवी एक्सप्रेस रानीगंज के प्लेटफार्म नंबर 4 से कोलकाता के लिए खुली थी लेकिन अचानक ओवरहेड तार ट्रेन के ऊपर टूट कर गिर गया जिससे एक दुर्घटना घटी हालांकि उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ लेकिन ट्रेन का परिचालन रुक गया है उन्होंने बताया कि तुरंत तार की मरम्मत के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है और बहुत जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी हालांकि जब हमने उस ट्रेन में सफर कर रहे कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि जब वह तार ट्रेन पर टूट कर गिरा था तब ऐसा लगा कि मानो ट्रेन बहुत जोर से कांप रही थी और उनको 1 मिनट के लिए ऐसा भी लगा कि ट्रेन में आग भी लग सकती है कई यात्री जम्मू से कोलकाता जा रहे थे ऐसे ही एक महिला यात्री ने बताया कि वह पारसनाथ से कोलकाता जा रही थी कल कोलकाता से सूरत जाने के लिए उनको फ्लाइट पकड़नी है आज अगर उनको कोलकाता पहुंचने में देर हो गई तो कल उनकी फ्लाइट भी छूट सकती है वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उनको वर्दमान में उतरना था लेकिन इस दुर्घटना के चलते 1 घंटे से भी ज्यादा समय से वह यहां रुके हुए हैं और समझ में भी नहीं आ रहा है कि और कितना समय लगेगा वहीं एक अन्य महिला यात्री ने बताया की वह ऐसी कमरे में सफर कर रही थी लेकिन ट्रेन के रुक जाने से ऐसी बंद हो गई तो गर्मी से बचने के लिए वह बाहर आ गई लेकिन फिर रेलवे प्रशासन द्वारा जेनरेटर के सहारे एसी चालू कर दिया गया हालांकि उन्होंने भी कहा कि स्थिति कब तक सामान्य होगी इस बारे में वह भी पेशोपेश में है वहीं एक अन्य यात्री ने रेलवे द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर नाराजगी जताई और कहा कि जिस गति से किरायों में वृद्धि की जा रही है वैसी सुविधाएं रेलवे अपने यात्रियों को नहीं दे रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page