भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा पांडेश्वर में साड़ी वितरण कार्यक्रम में टीएमसी दे रही है बाधा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और वर्तमान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज फेसबुक पर लाइव आकर शिल्पांचल के लोगों को महालया और आने वाले दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीते कई सालों से उनके संगठन की तरफ से दुर्गा पूजा से ऐन पहले जरूरतमंद लोगों को नए वस्त्र प्रदान किए जाते रहे हैं इसी क्रम में इस साल भी बीते 10 दिनों से यह कार्यक्रम शिल्पांचल के विभिन्न इलाकों में किया जा रहा है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पांडवेश्वर से भी इस तरह का कार्यक्रम करने का अनुरोध आया था इसलिए आज पांडवेश्वर के रामनगर कोलियरी के बाद्यकर पाड़ा में अनुसूचित जाति जनजाति के करीब 400 महिलाओं के बीच में साड़ी वितरण का कार्यक्रम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जब से इस कार्यक्रम की परियोजना बनाई गई है कल रात से ही पांडवेश्वर के उस इलाके में तृणमूल कांग्रेस से संबंधित कोयला बालू लोहा माफिया जुए के अड्डे चलाने वाले लोग क्षेत्र में आतंक मचा रहे हैं उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय घटना है और उन्होंने प्रशासन से इस संदर्भ में कड़ी कार्रवाई करने की अपील की उन्होंने कहा कि उनको कोयला मामले में सीआईडी द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है इसके लिए वह जरा भी चिंतित नहीं है सीआईडी नोटिस का जवाब वह देंगे लेकिन जब जरूरतमंद लोगों के लिए काम करने की कोशिश की जा रही है तब इस तरह से बाधा देना कहां तक उचित है उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि प्रशासन इस तरफ ध्यान दें और उचित प्रशासनिक कार्रवाई करें ताकि वह अपने संगठन की तरफ से लोगों की सेवा करने का जो प्रयास कर रहे हैं वह कर सकें उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रही है उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से कहा कि इस तरह के नकारात्मक कार्य करके अगर वह लोग 400 महिलाओं को साड़ियां प्रदान कर रहे हैं तो टीएमसी 4000 महिलाओं को साड़ियां प्रदान करें प्रतियोगिता सकारात्मक होनी चाहिए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह उनके संगठन की तरफ से यह कार्यक्रम करेंगे और अगर वहां पर कोई अवांछित घटना हुई तो इसकी जिम्मेदारी टीएमसी और पुलिस प्रशासन की होगी उन्होंने कहा कि जब से पश्चिम बंगाल में पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए हैं भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासन द्वारा अत्याचार किए जा रहे हैं लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अब अगर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर अत्याचार किए गए और झूठे मामले दर्ज किए गए तो भाजपा भी कानून की हद में रहते हुए इसका विरोध करेगी












