ए आई एम आई एम प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गापुर में दिवंगत राधेश्याम केवट के घर का किया दौरा ,परिजनों के साथ रहने का दिया आश्वासन:
1 min read
दुर्गापुर :आज पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम समिति के प्रतिनिधियों ने पश्चिम वर्धमान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में दुर्गापुर ने स्थित बिरला सीमेंट क्वार्टर कालोनी में दिवंगत राधेश्याम केवट के घर का दौरा किया। उनकी मृत्यु 21 अगस्त 2022 को दुर्गापुर बिड़ला सीमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी में अविकसित सुरक्षा मुद्दों के कारण हुई थी, लेकिन अब तक पीड़ित परिवार को अपने दैनिक जीवन में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अभी भी कंपनी के अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक ट्रेड यूनियन इस मुद्दे में चुप हैं । दानिश अजीज ने सवाल किया कि आखिर ऐसा क्यों? दानिश अजीज ने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह इस महत्वपूर्ण समय में उनके परिवार के साथ हैं और कंपनी के अधिकारियों से न्याय के लिए लड़ेंगे। इस मौके पर एआईएमआईएम जिला प्रतिनिधियों में शेख नजीम एजाज अहमद
आतिफ मलिक आदि उपस्थित थे












