राउंड टेबल इंडिया तथा बंगाल सृष्टि के तरफ से दिव्यांगों को दिए गए व्हीलचेयर:
1 min read
आसनसोल :बंगाल सृष्टि और राउंड टेबल इंडिया के साझा सहयोग से आज आसनसोल के ओडीसी क्लब में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां इन दोनों संगठनों के सीएसआर एक्टिविटी के तहत राउंड टेबल इंडिया दिव्यांग नामक परियोजना के तहत 15 दिव्यांगों को व्हीलचेयर और बैसाखी दी गई इस मौके पर राउंड टेबल इंडिया के नितिन खेमानी ने बताया कि उनका संगठन मुख्यतः स्कूलों में क्लासरूम बनाने के काम में संलिप्त है इसके साथ ही वह इस तरह के और भी सामाजिक कार्यक्रम करते रहते हैं जिससे समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों को फायदा हो सके उन्होंने बताया कि आज राउंड टेबल इंडिया औसतन हर रोज एक क्लास रूम का निर्माण कर रहा है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर शनिवार को तकरीबन 200 से ढाई सौ लोगों को दोपहर का भोजन कराया जाता है इसके साथ ही समाज में स्वच्छता और हाइजीन को बढ़ावा देने के मकसद से हर महीने पिछड़े क्षेत्रों में शौचालय का निर्माण कराया जाता है वही उनके संगठन की तरफ से ईच वन लिफ्ट वन नामक एक परियोजना चलाई जाती है जिसका मकसद लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करना है उनको स्वाबलंबी बनाना है उन्होंने कहा कि हाल ही में एक महिला को सिलाई मशीन प्रदान की गई थी साथ ही एक व्यक्ति को ठेला प्रदान किया गया था जिस पर वह सब्जी का व्यापार कर रहे हैं नितिन खेमानी ने कहा कि इसके अलावा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए गो ग्रीन नामक एक परियोजना भी चलाई जा रही है जिसके तहत पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करने और भी विभिन्न तरीके से पर्यावरण की रक्षा करने को लेकर लोगों को सचेत किया जाता है उन्होंने बताया कि राउंड टेबल इंडिया अपने सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूक है इसीलिए समय-समय पर राउंड टेबल इंडिया के सदस्यों का योगा सेशन भी कराया जाता है । कार्यक्रम के दौरान नितेश रूंगटा सुनील सैन भाई विनय अग्रवाल सहित बंगाल सृष्टि और राउंड टेबल इंडिया के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे












