15 नंबर वार्ड में श्याम सोरेन अर्जुन माजी के नेतृत्व में तृणमूल युवा कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली:
1 min read

आसनसोल :तृणमूल युवा कांग्रेस की तरफ से आज पूरे प्रदेश में देश के गृहमंत्री अमित शाह को भारत का सबसे बड़ा पप्पू करार देते हुए जगह-जगह पर पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड इलाके में भी तृणमूल युवा कांग्रेस आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक 2 के अध्यक्ष अर्जुन मांजी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया यहां एक विरोध रैली निकाली गई जिसमें 15 नंबर वार्ड के पार्षद श्याम सोरेन सहित तृणमूल युवा कांग्रेस के तमाम नेता कार्यकर्ता और समर्थकगण उपस्थित थे श्याम सोरेन ने कहा कि अमित शाह की गलत नीतियों के कारण आज पूरा देश त्राहि-त्राहि कर रहा है जनता पेट्रोल डीजल सहित रोजमर्रा की चीजों की बेतहाशा वृद्धि से परेशान है लेकिन उनको कोई चिंता नहीं है वही अर्जुन मांझी ने कहा कि पूरे विश्व में जब कच्चे तेल की कीमत कम हो रही है तब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का एक बड़ा हिस्सा भाजपा के पार्टी फंड में जा रहा है जिससे वह विभिन्न प्रदेशों में विरोधी पक्ष के विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं












