shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा जिला महिला मोर्चा ने सौंपा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को ज्ञापन:

1 min read

आसनसोल :13 सितंबर को भाजपा की तरफ से नवान्नो अभियान का आह्वान किया गया था इस दौरान पूरे बंगाल से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक कोलकाता में नवान्नो की तरफ रवाना हुए थे वहां वह शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपना चाहते थे भाजपा का आरोप है कि पूरे बंगाल में टीएमसी के कहने पर पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रोका गया था ताकि वह कोलकाता न पहुंच सके इसके बाद जब भाजपा नेता और कार्यकर्ता कोलकाता पहुंच गए तब भी उन पर पुलिस द्वारा अत्याचार किया गया था इसी के खिलाफ आज भाजपा पश्चिम बर्दवान जिला महिला मोर्चा द्वारा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को ज्ञापन सौंपा गया इस मौके पर भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती चटर्जी आशा शर्मा मधुमिता चटर्जी सहित संगठन की तमाम सदस्याएं उपस्थित थीं। इसके अलावा भाजपा नेता बप्पा चटर्जी भी यहां मौजूद थे भारती चटर्जी ने कहा कि आज वह लोग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए अत्याचार के खिलाफ ज्ञापन सौंपने आए थे यह उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था लेकिन पुलिस कमिश्नर अपने दफ्तर में नहीं थे उन्होंने डीसी ट्रैफिक को ज्ञापन लेने के लिए कह दिया भारती चटर्जी ने कहा यह बड़े आश्चर्य की बात है कि 13 तारीख को बंगाल की पुलिस मंत्री कोलकाता से भाग खड़ी हुई और आज पुलिस कमिश्नर उनका ज्ञापन लेने के लिए यहां मौजूद नहीं थे उन्होंने साफ कहा कि अगर उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कार्यवाही नहीं हुई तो दुर्गा पूजा के उपरांत भाजपा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी जिसे कोई बैरिकेड नहीं रोक पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page