shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

ईसीएल के चालू ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी के मामले में नीमचा फांड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी:

1 min read

रानीगंज :बीते 17 सितंबर को रानीगंज के हाड़ा भंगा इलाके में ईसीएल के एक चालू ट्रांसफार्मर से 30 फुट कॉपर वायर की चोरी की गई थी इस ट्रांसफार्मर में निमचा से बिजली की आपूर्ति होती है । चोरी के बाद घटनास्थल से दो हैक्सॉ ब्लेड टेस्टर आदि बरामद किए गए थे घटना की जानकारी निमचा फांड़ी को दी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए का जोड़ा इलाके के जगन्नाथ रुईदास और डमालिया गांव के सुदीप्तो ओरांव को गिरफ्तार किया। चोरी की घटना सुबह हुई थी शाम को ही इन दोनों को गिरफ्तार किया गया और अगले दिन यानी 18 सितंबर को अदालत से इन दोनों को पुलिस द्वारा रिमांड पर लिया गया रिमांड में इन से कड़ी पूछताछ की गई पूछताछ में दो और लोगों के नाम सामने आए जो इस चोरी में संलिप्त थे पुलिस ने अजय भुंईया और रोहित बावरी को गिरफ्तार किया यह दोनों ही डमालिया ऊपर पाड़ा के निवासी हैं। आपको बता दें कि बीते कुछ समय से निमचा फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कई मामलों में अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करके मामले का हल निकाला गया है इस मामले में भी ऐसा ही कुछ देखने में आया 17 सितंबर को सुबह हुई घटना के तुरंत बाद निमचा फांड़ी की पुलिस रंजीत विश्वास के नेतृत्व में हरकत में आई और 17 तारीख शाम को ही पहले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया इसके उपरांत 18 तारीख को इन दोनों को रिमांड लेकर उनसे कड़ी पूछताछ की और अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया इतना ही नहीं इस पूरी घटना में जो 30 फीट वायर की चोरी हुई थी उसे भी बरामद किया गया और चोरी करने के लिए जो सामान का इस्तेमाल किया गया था वह भी बरामद कर लिया गया स्थानीय लोग निमचा फांड़ी की इस सक्रियता से काफी खुश हैं उनका कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब रंजीत विश्वास के नेतृत्व में पुलिस ने इतनी बढ़िया उपलब्धि हासिल की है इससे पहले भी पुलिस द्वारा कई मामलों का जल्द निपटारा किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page