shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने किया एक स्कूल के बाउंड्री वाल का उद्घाटन:

1 min read

रानीगंज :आज रानीगंज में 89 नंबर वार्ड अंतर्गत अंजुमन उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल के बाउंड्री वाल का उद्घाटन किया गया रानीगंज के विधायक और एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने बाउंड्री वॉल का उद्घाटन किया इस बाउंड्री वॉल के निर्माण में 17 लाख से ज्यादा की लागत आई है तापस बनर्जी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोशिश करती रही हैं विशेषकर लड़कियों को शिक्षित करने के लिए ममता बनर्जी ने कई परियोजनाएं बनाई है वही रानीगंज के नवासी नंबर वार्ड के पार्षद मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि आज रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने इस बाउंड्री वाल का उद्घाटन किया इस बनाने के लिए काफी लंबे समय से जद्दोजहद की जा रही थी आज उनको इस बात की खुशी है कि विधायक ने इस बाउंड्री वाल का उद्घाटन किया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के लिए भी तापस बनर्जी से अनुरोध किया जिसपर तापस बनर्जी ने कहा कि जल्द ही इस पर भी कोई फैसला लिया जाएगा आज के कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले इस्लामिक कलमा पढ़ा गया इसके बाद छात्रों ने सभी आमंत्रित अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया साथ ही यहां विद्यार्थियों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई कार्यक्रम के दौरान 89 नंबर वार्ड के पार्षद ने कुछ बच्चियों को वस्त्र भी प्रदान किए इस मौके पर मोहम्मद अराफात मास्टर शाहिद गुलाम सहित इस स्कूल के तमाम शिक्षक और छात्राएं उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page