आसनसोल के रविंद्र भवन में हुआ यूथ पार्लियामेंट कंपटीशन का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के रविंद्र भवन में 32 स्कूलों को लेकर यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में आसनसोल क्षेत्र के 32 स्कूलों ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में बच्चों को भारत के संसदीय गणतंत्र के बारे में जानकारी दी गई और जिस तरह से संसद में कामकाज चलता है उसी तर्ज पर यहां भी उनको बैठा कर संसदीय कामकाज के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत के संसद सहित विभिन्न विषयों पर बच्चों को भाषण देने के लिए कहां गया बच्चों ने भी इन विषयों पर उत्कृष्ट भाषण दिया । इस संदर्भ में एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज आसनसोल क्षेत्र के कई स्कूलों के विद्यार्थियों में यूथ पार्लियामेंट कंपटीशन में हिस्सा लिया यहां पर राष्ट्रपति भारत के संसद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर उन्होंने अपने वक्तव्य पेश किए इसके साथ ही कई सवालों के जवाब दिए ।

सेंट मैरी गोरेटी स्कूल को प्रथम और आर्य कन्या स्कूल को द्वितीय स्थान मिला उन्होंने कहा कि आज का आयोजन बेहद सफल रहा और आगामी दिनों में और ज्यादा से ज्यादा स्कूलों को इसमें शामिल करने के बारे में सोचा जा रहा है वहीं आसनसोल नगर निगम के शिक्षा विभाग के एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा आज एक यूथ पार्लियामेंट कंपटीशन का आयोजन किया गया था जिसमें 32 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया उन्होंने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में 4 जगहों पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है रानीगंज के सियारसोल कुल्टी बर्नपुर के संप्रिति भवन आसनसोल में रविंद्र भवन में इसका आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि आज के आयोजन से विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक गण भी बेहद खुश हैं और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे ताकि युवा पीढ़ी को भारत के संसदीय गणतंत्र के बारे में सही जानकारी हासिल हो













