पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी मानव घोष के नेतृत्व में पंजाबी मोड़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी:
1 min read
रानीगंज : बीते कुछ दिनों से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत रानीगंज थाना और रानीगंज थाना अंतर्गत सभी फांड़ियों की तरफ से कई बड़ी कामयाबीयां मिल रही है इसी क्रम में आज रानीगंज के रानी शायर मोड इलाके में नाका चेकिंग की जा रही थी इस दौरान पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी मानव घोष के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम हर आने-जाने वाले वाहन पर कड़ी नजर रख रही थी इस दौरान दुर्गापुर की तरफ जा रहे एक ट्रक को रोका गया तलाशी के दौरान उसे ट्रक से 23 टन अवैध कोयला बरामद किया गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया और ट्रक चालक उत्तम कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया कोयले के अवैध तस्करी रोकने दिशा में रानीगंज पंजाबी मोड़ फांड़ी के इस कदम को एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है












