सेंट जोसेफ स्कूल के एक प्रतिनिधि मंडल ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :आज सेंट जोसेफ स्कूल के एक प्रतिनिधि मंडल ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की । उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से स्कूल की जमीन की रक्षा की गुहार लगाई। इनका कहना था कि सुरजीत सिंह नामक एक व्यक्ति ने पीछले रविवार को अपने साथियों के साथ मिलकर सेंट जोसेफ स्कूल के मेन गेट को तोड़ा। उनका दावा था कि जिस जमीन पर यह स्कूल है वह उनकी है । सेंट जोसेफ स्कूल के एसिटेंट प्रिंसिपल जे पीटर ने मेयर से कहा कि यह स्कूल यहां 65साल से भी ज़्यादा समय से चल रहा है । उनका कहना था कि जब यह स्कूल बना होगा तब सुरजीत सिंह जा जन्म भी नही हुआ होगा । ऐसे में वह कैसे दावा कर सकते है की ये जमीन उनकी है । जे पीटर ने दावा किया कि सालों पहले एक महिला ने चर्च को यह जमीन दी थी जिसके कागजात भी उनके पास हैं । उन्होंने मेयर से गुहार लगाई कि वह इस मामले को देखे और स्कूल की सुरक्षा सुनिश्चित करें । पत्रकारों से बात करते हुए जे पीटर ने कहा कि पिछले रविवार को सुरजीत सिंह अपने कुछ साथियों के साथ आए और स्कूल के मेन गेट को तोड़ दिया। उनका साफ कहना था कि अगर सुरजीत सिंह के पास असली कागज़ात हैं तो वह अदालत में जाएं और वहां से आदेश लेकर आएं । लेकिन इस तरह से किसी जमीन पर स्थित किसी भवन के गेट को तोड़ने का किसीको हक़ नहीं है । वही जब हमने इस संदर्भ में मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने आज सेंट जोसेफ स्कूल के प्रतिनिधियों से बात की । जमीन को लेकर कुछ विवाद है । स्कूल की तरफ से उनको कुछ कागज़ात दिए गए हैं जिनकी जांच करवाई जाएगी । उन्होंने आश्वासन दिया की वह इस मामले को गंभीरता के साथ देख रहे हैं ।












