दानिश अजीज के नेतृत्व में ए आई एम आई एम की टीम ने पांडेश्वर के भूधसान प्रभावित इलाकों का किया दौरा:
1 min read

पांडवेश्वर :28 अगस्त रात 11:00 बजे के आसपास पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहुला ग्राम पंचायत अंतर्गत बावरी पाड़ा मंडलपारा बाद्यकर पाड़ा में व्यापक भू धसान हुआ था आज पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में इन क्षेत्रों का दौरा किया और यहां के निवासियों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी हासिल की इस मौके पर दानिश अजीज के अलावा एजाज अहमद आतिफ मलिक इमरान खान विकी क्राइस्ट भी उपस्थित थे । ए आई एम आई एम के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आज वह बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर यहां के लोगों से मिलने आए हैं और उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश कर रहे हैं इनका कहना है कि 28 अगस्त को यहां भूधसान की घटना घटी थी लेकिन आज तक किसी ने आकर इन लोगों की खबर नहीं ली इनका कहना है कि आज वह यहां आए हैं ताकि उनकी परेशानियों को जान सके और बहुत जल्द क्षेत्र के जनरल मैनेजर से मिलकर उनके सामने इनकी सुरक्षा का मुद्दा उठाएंगे उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि ए आई एम आई एम हमेशा इनके साथ है












