आने वाले दुर्गा पूजा को लेकर रवींद्र भवन में हुई ज़रूरी बैठक:
1 min read

आसनसोल :पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी से आने वाले दुर्गा पुजा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं । आज आसनसोल के रविंद्र भवन में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिस्नोरेट के डीसीपी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एसएस आसनसोल दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू आसनसोल दक्षिण ट्रैफिक प्रभारी चिन्मय मंडल सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम अधिकारीगण के साथ आसनसोल इलाके के तमाम पूजा कमेटियों के सदस्य भी मौजूद थे। इनके अलावा आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी भी उपस्थित थे। यहां यह फैसला हुआ कि इस साल किसी भी नई पूजा कमेटी को पूजा आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी । चार पांच और 6 अक्टूबर को सभी पूजा कमेटियों को विसर्जन करना होगा । वही विसर्जन के लिए तालाबों और घाटों की साफ सफाई के साथ साथ सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद किए जाएंगे । घाटों में लाइटों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी । जहां भी बैरिकेड टूट गए हैं उनकी भी मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही यहां पूजा कमेटियों को जानकारी दी गई कि आगामी 22 सितंबर को रविंद्र भवन में ही पश्चिम बर्दवान जिले के सभी पूजा कमेटियों के साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुधीर नीलकंठम तथा पश्चिम बर्दवान जिले के जिला शासक अरुण प्रसाद की अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक होगी जहां पूजा कमेटियों को और भी कई दिशा निर्देश दिए जाएंगे ताकि दुर्गा पूजा सुचारू ढंग से संपन्न हो सके । इसके साथ ही यहां यह भी बताया गया कि सभी पूजा कमेटियों को ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी












