बर्नपुर में दामोदर नदी में नहाने गए एक टोटो चालक नदी में डुबे तलाश जारी:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर के रामबांध इलाके के रहने वाले 16 वर्षीय टोटो चालक मोहम्मद निशात आज दामोदर मैं नहाने के क्रम में नदी में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और निशात की तलाश शुरु कर दी। समाचार लिखे जाने तक उनका पता नहीं चल पाया था घटना के बारे में उनके फूफा ने बताया कि वह टोटो चलाते थे आज उनके इलाके के एक परिवार ने उनको टोटो से दामोदर घाट पर ले जाने को कहा वह उन्हें दामोदर के भूतनाथ घाट पर ले गए वहां सबको नहाता देख निशात भी नहाने गए उन्होंने पानी में डुबकी लगाई लेकिन फिर वह पर नहीं उठे घटना के बाद से ही उनके परिजनों में चिंता व्याप्त हो गई है













