आसनसोल के सेंट जोसेफ स्कूल गेट को तोड़े जाने को लेकर हुआ विवाद:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के सेंट जोसेफ स्कूल के मुख्य गेट को कुछ व्यक्तियों द्वारा तोड़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया घटना की जानकारी पाकर आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया स्कूल पहुंचे उन्होंने कहा कि उनके बेटे यहां पढ़े हैं और बेटी सेंट मैरी गोरेटी स्कूल में पढ़ी हैं लंबे समय से वह इस स्कूल के बारे में जानते हैं आज जब उनका पता चला कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल के गेट को तोड़ा गया है तब वह यहां घटना की जानकारी लेने आए हैं बताया जा रहा है कि किसी सुजीत सिंह नामक व्यक्ति का यह काम है उनका कहना है कि यह जमीन उनकी है और राजू अहलूवालिया ने कहा कि जमीन किसकी है यह तय अदालत करेगी लेकिन किसी को भी इस तरह से कानून को अपने हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने आगे कहा कि पिछले 40 वर्षों से वह इस स्कूल को यहां देखते आ रहे हैं लेकिन जमीन के मालिकाना हक का फैसला सिर्फ अदालत में होगा वही फादर जे पीटर जो कि इस स्कूल के असिस्टेंट हेडमास्टर भी हैं उन्होंने कहा कि सुजीत सिंह नामक एक व्यक्ति द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि यह जमीन उनकी है लेकिन यह जमीन चर्च के ट्रस्ट की हैं यह किसी एक व्यक्ति विशेष की हो ही नहीं सकती उन्होंने कहा कि आज रविवार-सोमवार है इसलिए स्कूल में छुट्टी है ना तो छात्र आए हैं और नहीं शिक्षक सिर्फ सुरक्षाकर्मी थे कुछ लोग आए स्कूल के गेट को तोड़ दिया। फादर जे पिटर का कहना था कि जो सुजीत सिंह जमीन उनके होने का दावा कर रहे हैं उनके जन्म से पहले से यह जमीन चर्च के ट्रस्ट की है और यहां यह स्कूल 1967 से चल रही है उन्होंने साफ कहा कि उस व्यक्ति के पास अपने दावे को साबित करने का कोई प्रमाण नहीं है












