आसनसोल राइफल क्लब में आज से शुरू हुई निशानेबाजी प्रतियोगिता:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल राइफल क्लब में छठी ईस्ट जोन शूटिंग प्रतियोगिता और 24वीं अखिल भारतीय कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हुई।शूटिंग प्रतियोगिता रविवार को आधिकारिक रूप से शुरू हुई . इस आयोजन में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, आसनसोल डीआरएम परमानंद शर्मा, पश्चिम बंगाल राइफल क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल आदि उपस्थित थे।इस प्रतियोगिता में 1800 प्रतियोगियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 22 सितंबर तक जारी रहेगी। वी के ढल ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनको राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।












