बस और ऑटो कर्मीयों के संघर्ष के बाद शहर में बस का परिचालन बंद:
1 min read
आसनसोल :बस और ऑटो चालकों के बीच हुए संघर्ष के बाद आज बस कर्मियों ने बसों का परिचालन बंद कर दिया । बस कर्मी लक्ष्मीकांत दत्ता ने कहा की ऑटो चालकों ने आज एक बस कर्मी की पिटाई की है ऐसा आए दिन हो रहा है इसी के खिलाफ आज बस चालकों ने बसों का परिवहन बंद कर दिया उनके प्रशासन से सिर्फ एक ही मांग है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से जीटी रोड पर बस चलाना चाहते हैं जिससे कोई अशांति ना हो उन्होंने बताया कि पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया है पुलिस ने कहा है कि वह इस मामले को देख रही है वही आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने कहा कि आज ऑटो चालकों पर बस कर्मियों की पिटाई का आरोप लग रहा है इसके खिलाफ बस चालकों ने परिवहन बंद कर दिया है उन्होंने साफ कहा कि इस तरह से संघर्ष की घटनाएं हो रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका एक स्थाई समाधान निकालने की जरूरत है इस संदर्भ में आज शाम को प्रशासन के साथ एक बैठक होगी जिसमें इसके समाधान पर चर्चा की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के सामने ना तो कोई ऑटो स्टैंड रहेगा और नहीं टोटो स्टैंड यह बस स्टैंड महत्वपूर्ण है यहां से रानीगंज जमुरिया दोमानी के लिए बसें निकलती है ऐसे में यहां किसी प्रकार की अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वही डिशेरगढ़ जाने वाले एक यात्री ने बताया कि आज के विवाद के चलते बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है जिससे उनको काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं!













