बराकर के बेगुनिया में मंदिर की बाउंड्री दीवार भारी वर्षा के कारण गिरी
1 min readअमन शाव की खास रिपोर्ट
बराकर 21 जून ।बेगुनिया बाजार स्थित भारत पुरातन विभाग के अधीन सिद्धेश्वर नाथ मंदिर की बाउंड्री दीवार भारी वर्षा के कारण सोमवार की शाम को गिर गई है । जिसको लेकर कुल्टी ब्लॉक विषय हिंदू परिषद के अध्यक्ष श्री राम सिंह ने आसनसोल नगर निगम से अविलंब दिवार मरम्मती की मांग की है । श्री राम सिंह ने बताया है कि मंदिर की दीवार की मरम्मती को लेकर निगम के स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि को जानकारी दी गई है । उनहोंने बताया है कि फाड़ी से लेकर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर तक जितने भी घर और दुकान है । उनका गंदा पानी मंदिर परिसर में आता है और वहां स्थित घरों में भी नालियां का गंदा पानी मंदिर परिसर में घुस जाता है । इस संबंध में जिला प्रशासन को भी लिखित जानकारी दी गई है ।













