42 वर्षीय विनय मंडल खेत मजदूर रविवार की दोपहर सिंघाड़ा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया
1 min readजाहिद अनवर की खास रिपोर्ट
अंडाल । अंडाल थाना अंतर्गत डिंगलाला ग्राम निवासी 42 वर्षीय विनय मंडल खेत मजदूर रविवार की दोपहर सिंघाड़ा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे नदी से निकालने के संध्या तक खोजबीन की मगर वह नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार की सुबह पुलिस और आसनसोल से सिविल डिफेंस की टीम पहुंच कर खोज अभियान में जुटी है। लगभग तीन घंटे के बाद शव बरामद किया गया। स्थानीय निवासी तपन मंडल ने बताया विनय मंडल खेत मजदूर था। वह सोमवार दोपहर नदी में स्नान करने गया था। लगातार हुई बारिश के कारण नदी में पानी स्रोत तेज होने के कारण वह नदी में डूब गया। इस घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है।













