जरूरतमंद परिवार को टीएमसी की और से तिरपाल बितरण किया गया ।
1 min readबराकर अमन शाव
बराकर 20 जून ।आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के निर्देश पर नगर निगम के वार्ड नंबर 66 के 6 जरूरतमंद परिवार को टीएमसी के बदरे आलम के नेतृत्व मे तिरपाल बितरण किया गया ।इस दौरान बदरे आलम ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी अलग अलग इलाको मे लोगो की सहायता मे जुटे हुए है ।भारी वर्षा के कारण नुकसान काफी हुआ है ।

लेकिन जो भी सम्भव हो सकेगा नगर निगम की ओर से पीड़ित परिवारों का मदद किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करते है और लोगो के सुख दुख का डटकर सामना करते है ।जिसके परिणाम स्वरूप जनता भी टीएमसी के साथ है ।उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निरीक्षण करने के बाद लोगो के लिए जो कुछ सहायता मांगा जाता है वह तुरंत मिल जाता है ।जिसके कारण कार्यकर्ताओ का भी मनोबल बढ़ा हुआ है ।













