भारी वर्षा के कारण इलाके के लोगो को स्कूलों ,क्लब तथा अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है
1 min readबराकर से अमन शाव की रिपोर्ट
बराकर 20 जून । भारी वर्षा के कारण इलाके के लोगो को स्कूलों ,क्लब तथा अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है ।इसी दौरान धांगड़ पाडा सहित अन्य निचले इलाकों से झनकपुरा फ्री प्राइमरी स्कूल मे 130 महिला पुरूष व बच्चों को ठहराय गया है ।उन सभी पीड़ित लोगों के खाने पीने की ब्यवस्था कुल्टी भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष बबलु पटेल व परिणय सूत्र बंधन सामाजिक संस्था द्वारा किया गया है ।इस दौरान मंडल अध्यक्ष बबलु पटेल ने बताया कि भाजपा द्वारा इलाके के लोगो के लिए लगातार सेवा कार्य किया जा रहा है ।इस अवसर पर जयंती पटेल ,जगमोहन देवघरिया ,जीतन बाउरी ,संतोष सुल्तानिया ,मनोज सरैया ,दिलीप बाउरी ,बबलु शर्मा ,प्रेमदेव दास ,पिंटू मास्टर ,अनूप अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा ।













