भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सीवी एरिया बारह दामागोडिया प्रोजेक्ट का पुनः शुरुआत के बाद डीओ होल्डर एवं प्रोजेक्ट में कार्यरत मजदूरों में काफी हर्ष है।
1 min readअमन शाव की रिपोर्ट
बराकर 22 जून : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सीवी एरिया बारह दामागोडिया प्रोजेक्ट का पुनः शुरुआत के बाद डीओ होल्डर एवं प्रोजेक्ट में कार्यरत मजदूरों में काफी हर्ष है।मालूम होकी उक्त प्रोजेक्ट के माध्यम से सैकड़ो लोगो का परिवार जुड़ा हुआ है।इस दौरान डिओ होल्डर अजित गुप्ता ने कहा कि पिछले महीनों किसी कारण बस प्रोजेक्ट के समीप धसान होने के कारण प्रोजेक्ट काफी दिनों तक बंद थी जिससे खास कर यहां कार्यरत मजदूरों की रोटी रोजी में काफी असर पड़ा। वहीं दूसरी ओर लॉक डाउन के कारण स्थिति और भी बत्तर है।

उन्होंने कहा कि पांच दिन पहले दामागोडिया प्रोजेक्ट को पुनः प्रारम्भ किया गया। जिससे यहां के कार्यरत लोगो को पुनः रोजगार मिला। अमरजीत गुप्ता और जितेंद्र सिंह ने बताया इस कार्य को करने मे कोलियरी प्रबन्धन का अहम सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से कांटा में इन्वर्टर की दिक्कत हो रही है ।उक्त समस्या से मैनेजमेंट को अवगत कराया गया है। जहां मैनेजमेंट ने इसे जल्द ही समाधान करने की आश्वासन दिया है। वहीं प्रोजेक्ट में कार्यरत मजदूरों ने भी काफी खुशी व्यक्त किया उन्होंने कहा कि अब हमारे परिवार ठीक से चल रही है।













