रानीगंज के ज्वेलरी व्यापारियों की सुरक्षा के लिए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में हुई पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक:
1 min read
रानीगंज :आने वाले दुर्गा पूजा के मद्देनजर रानीगंज के ज्वेलरी व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में बीती रात एक बैठक हुई इस बैठक में रानीगंज ज्वेलरी व्यवसायी वेलफेयर कमिटी के चेयरमैन बलराम राय सहित इस संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे इसके अलावा रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से अध्यक्ष अरुण भरतिया सचिव मनोज केसरी रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के भी पदाधिकारी गण उपस्थित थे साथ ही प्रशासन की तरफ से एसीपी श्रीमंतो बनर्जी रानीगंज थाने के आइसी सुदीप दास गुप्ता भी उपस्थित थे यहां पुलिस के आला अधिकारियों ने ज्वेलरी व्यापारियों को उनके दुकान की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ अहम जानकारियां दी उन्होंने दुर्गा पूजा से पहले दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाने की हिदायत दी साथ ही हर दुकान में काम कर रहे कर्मचारियों की जानकारी रखने की भी सलाह दी इस मौके पर बलराम राय ने कहा की पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जो हिदायत दी वह उनके हित के लिए है अगर उन्हें जो हिदायत दी गई है पर काम किया जाए तो उनकी सुरक्षा जरूर सुनिश्चित होगी इसके साथ ही रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने कहा कि आज रानीगंज के ज्वेलरी व्यापारियों के साथ पुलिस के आला अधिकारियों की रानीगंज भवन में बैठक हुई जहां पुलिस के आला अधिकारियों ने ज्वेलरी व्यापारियों को उनकी सुरक्षा से संबंधित जानकारी जिससे कि दुर्गा पूजा के समय किसी अवांछित घटना से बचा जा सके उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार कि कोई वारदात ना की जा सके इसके लिए यह किया गया












