दुर्गा पूजा को लेकर आसनसोल दक्षिण थाने में अखाड़ा कमेटियों के साथ पुलिस अधिकारियों की हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :कुछ दिनों बाद दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा इसे लेकर जैसे आम लोगों में उत्साह का वातावरण है दूसरी तरफ प्रशासन दुर्गा पूजा के सुचारू आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध है इसी को सुनिश्चित करने के लिए आज आसनसोल दक्षिण थाने में आसनसोल दक्षिण और उत्तर के अखाड़ा कमेटियों को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों की एक बैठक हुई यहां एसीपी देवराज दास आसनसोल दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू उत्तर थाने के ओसी तन्मय राय दक्षिण ट्रैफिक प्रभारी चिन्मय मंडल सहित दक्षिण थाने के तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

यहां दुर्गा पूजा के दौरान निकलने वाले अखाड़ा कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक हुई जहां पुलिस अधिकारियों ने अखाड़ा कमेटियों को कुछ दिशा-निर्देश दिए अखाड़ा कमेटियों का बताया गया कि अखाड़े में किसी प्रकार के हथियार का उपयोग नहीं किया जा सकता सिर्फ लाठियां ही रहेंगी इसके साथ ही निश्चित रूट पर ही अखाड़े निकल सकते हैं पुलिस अधिकारियों ने हर एक अखाड़ा कमेटि को कुछ सदस्यों के नाम देने के लिए कहा ताकि उनको पुलिस की तरफ से विशेष गंजिया दी जाएंगी जिनको पहनकर अखाड़ा के समय निकलेंगे और पुलिस प्रशासन की सहायता करेंगे इस संदर्भ में ऊषाग्राम दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अखाड़ा कमेटियों के साथ एक बैठक हुई जहां आने वाले दुर्गा पूजा के मद्देनजर कुछ अहम फैसले लिए गए इनमें सबसे बड़ा फैसला यह था कि अखाड़ा के दौरान किसी प्रकार के हथियार का उपयोग नहीं किया जा सकता अखाड़ा मैं शामिल युवक सिर्फ लाठियां लेकर आ सकते हैं वही पुलिस अधिकारियों ने अखाड़ा कमेटी के सदस्यों को ऐसा कुछ भी करने से बचने की हिदायत दी जिससे किसी की भावनाओं को आघात लगे जितेंद्र सिंह ने कहा की उनको आशा है कि आने वाला त्यौहार का मौसम बेहद खुशियों से बीतेगा और सब इसमें आनंद के साथ सम्मिलित होंगे वहीं महाबीर स्थान सेवा समिति के कर्णधार अरुण शर्मा ने कहा कि आज बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक हुई जहां पुलिस के आला अधिकारियों ने अखाड़ा कमेटियों के सदस्यों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए जिनमें अखाड़ा के दौरान हथियारों का इस्तेमाल ना करना सबसे अहम रहा वहीं रूट को लेकर भी कुछ दिशा निर्देश दिए गए उन्होंने बताया कि कल रविंद्र भवन में भी इसी विषय को लेकर एक और बैठक होगी । अरुण शर्मा ने बताया कि हर अखाड़ा कमेटी की तरफ से 10 से 15 लोगों के नामों की सूची ली जाएगी जो अखाड़ा के दौरान पुलिस अधिकारियों को सहयोग करेंगे वही हर अखाड़े के साथ पुलिस की एक टीम भी मौजूद रहेगी उन्होंने बताया कि उनको पूरी आशा है कि जिस तरह से मोहर्रम का अखाड़ा शांतिपूर्ण ढंग से निकला था यह अखाड़ा भी ठीक उसी तरह से निकलेगा












