आसनसोल रेलवे मंडल में भी हुआ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में विश्वकर्मा पूजा की गई । आसनसोल मंडल के विभिन्न प्रखंडों के रेल कर्मचारियों ने विश्वकर्मा पूजा की. इस दिन आसनसोल के डीआरएम परमानंद शर्मा, एडीआरएम एमके मीणा समेत अन्य रेल अधिकारी विश्वकर्मा पूजा देखने पहुंचे ।विश्वकर्मा पूजा का आयोजन काफी धूमधाम से किया गया है।इस दिन रेलकर्मियों ने मंडप में अपने कार्य से संबंधित सजावट प्रस्तुत किया। इस संदर्भ में डीआरएम परमानंद शर्मा ने कहा कि अभियंताओं के लिए विश्वकर्मा पूजा का महत्व ही कुछ अलग है वह हमारे आराध्य देव हैं कोरोना काल में इतने बड़े पैमाने पर पूजा का आयोजन नहीं किया जा सका था पुजा हुई थी लेकिन इतनी भीड़ भाड़ नहीं हुई थी इस बार अच्छा लग रहा है कि फिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हैं और धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जा रहा है












