रानीगंज के मंगलपुर में स्थित श्याम सेल कारखाने में हुआ विश्वकर्मा पुजा का आयोजन:
1 min read
रानीगंज :पूरे देश के साथ-साथ आज रानीगंज के औद्योगिक क्षेत्र मंगलपुर में भी धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाई गई औद्योगिक क्षेत्र मंगलपुर के श्याम सेल कारखाने में भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया इस मौके पर श्याम सेल कारखाने के सीनियर कमर्शियल मैनेजर उज्जवल चटर्जी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी श्याम सेल कारखाने में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसमें कारखाने के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि इस सबसे कारखाने के श्रमिकों का उत्साहवर्धन होता है और काम करने का माहौल और भी बेहतर होता है बताया कि रानीगंज नहीं जमुरिया संबलपुर आदि इलाकों में भी जहां जहां श्याम सेल कारखाने है वहां भी धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया है














